उत्तराखंड
नई टिहरी में 08 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण
टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में आज जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नई टिहरी बौराड़ी क्षेत्र स्थित 08 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मियाद समाप्त दवाओं हेतु पृथक रैक की व्यवस्था, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, काउंटर पर रखी दवाओं के क्रय बीजक, शेड्यूल H एवं H1 दवाओं के विक्रय सम्बन्धी अभिलेख, तथा शेड्यूल X एवं NDPS एक्ट में अधिसूचित दवाओं के उपभोग सम्बन्धी रिकॉर्ड का गहन परीक्षण किया गया।
इस दौरान औषधि निरीक्षक चंद्र प्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ थामा, तहसीलदार मुहम्मद शादाब एवं पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
