पौड़ी गढ़वाल
गर्व: वतन पर मर मिटा एक औऱ पर्वत पुत्र, पौड़ी जनपद के लाल ने भारत माता को दे दी अपनी जान
पौड़ी। वतन पर एक औऱ पर्वत पुत्र ने अपनी जान दे दी है। जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के थलीसैण ब्लॉक निवासी, 19th गढ़वाल राइफल के जवान जयवीर सिंह नेगी शहीद हो गए हैं जिस पर सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
थलीसैण ब्लॉक के रणगांव में जन्मे जयवीर सिंह नेगी पिछले 2 सालों से जम्मू कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर तैनात थे। 2006 में 19th गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए जयवीर 4 भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे काशीपुर में रहते हैं, वहीं उनका बाकी परिवार रणगांव में रहता है।
बता दें कि जयवीर पिछले दो साल से जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर अपनी सेवायें दे रहे थे। आज सुबह उनके आकस्मिक निधन की खबर मिली।
जगतपुरी (पौड़ी गढ़वाल) और हाल निवासी कचनाल गाजी काशीपुर निवासी जयवीर (31) पुत्र सुल्तान सिंह गढ़वाल राइफल्स में नायक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। एक पखवाड़े पूर्व वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अचानक जयवीर की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक हार्टअटैक से उनकी मृत्यु हुई है। सूचना पर पहुंचे प्रतापपुर चौकी प्रभारी गणेश चंद्र पांडे ने शव का पंचनामा भरा।
वह अपने पीछे पत्नी समेत दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी शहादत कैसे हुई यह अभी पता नहीं चल सका है। जवान की शहादत की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवान के निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

