उत्तराखंड
देहरादून: जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित 168 लोगों को अच्छे होटल में किया शिफ्ट
देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून द्वारा आपदा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में सक्रियता से आपदा राहत कार्य संचालित कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर में ठहराए गए लोगों को नजदीकि सुरक्षित स्थानों होटल में शिफ्टि किया जा रहा है। जिलाधिकारी निरंतर आपदा बचाव कार्यों की माॅनिरिटरिंग कर रहे हैं, विभागों से समन्वय करते हुए जिले में राहत कार्य संचालित करा रहे हैं। जिले में आपदाग्रस्त क्षेत्र मजाड़ कार्लीगाड में सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित एवं अच्छी जगह पर शिफ्ट किया जाए तथा प्रभावितों के लिए खानेे-पीने की गुणवत्तायुक्त व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा नागल हटनाला में प्राइमरी स्कूल में ठहराए गए आपदा प्रभावित 60 लोगों को होटल हिमालयन व्यू में शिफ्ट कर दिया गया है। कार्लीगाड के 60 प्रभावित हिलायन व्यू, सेरागांव 32 को ईरा रिजोर्ट, तथा कुल्हान के 76 लोग हिल व्यू में शिफ्ट किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रभावितों को सुरक्षित एंव गुणवत्तायुक्त सफाई व्यवस्था वाली जगह पर शिफ्ट किया जाए तथा प्रत्येक प्रभावित की स्वास्थ्य परीक्षण करें। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशन के अनुपालन में जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों के लिए हरसंभव सुविधा प्रदान कर रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित करते हुए 5 होटल वाईब्स लाईन, आईसबर्ग, हेली रिसोर्ट एण्ड रेस्टोरेंट, होटल हिल व्यू, पर्ल इन अधिग्रहित करते हुए 10 कार्मिकों को भी तैनात किया गया है, तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी को नोडल तथा सहायक खण्ड विकास अधिकारी रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है प्रभावितों की सुविधा हेतु प्रत्येक होटल में 2-2 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला प्रशासन देहरादून ने मा0 सीएम से अनुमति प्राप्त कर आपदा प्रभावित गांव फुलेत, सरखेत छमरौली, सिल्ला, क्यारा तथा आसपास के गांव में राशन एयरलिफ्ट किया है। जिला प्रशासन आपदा के दृष्टिगत मुस्तैद है, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन ने प्रभावित गांव जिनका सम्पर्क टूट गया है ऐसे गावों में राशन एयरलिफ्ट किया है। गांव का कट संपर्क कटने से लगभग 60 परिवारों पर संकट आ गया था। जिला प्रशासन देहरादून ने 150 किट जिसमें दाल चावल, आटा, नमक,चीनी बिस्कुट, भूने चने आदि सभी जरूरी सामग्री शामिल है तथा 1 किट का वजन 15 से 20 किलो लगभग है को प्रभावित गावों में एयरलिफ्ट कर पंहुचाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel