उत्तराखंड
मिसाल: वित्तीय अनुशासन में चमका उत्तराखंड, धामी मॉडल बना अन्य राज्यों के लिए मिसाल…
देहरादून। उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार के अधीन अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (AJNIFM) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड देश के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हुआ है।
हिमालयी राज्यों की श्रेणी में अरुणाचल प्रदेश पहले, उत्तराखंड दूसरे और मेघालय तीसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट बताती है कि राज्य ने वित्तीय अनुशासन, राजकोषीय समायोजन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य की जीएसडीपी ₹3.32 लाख करोड़, वृद्धि दर 14 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय ₹2.46 लाख रुपये दर्ज की गई है।
कर राजस्व में जीएसटी से 14, पेट्रोलियम व शराब पर 9 और स्टांप पंजीकरण से 23 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2020 तक घाटा झेल रहा राज्य अब ₹5,310 करोड़ के राजस्व अधिशेष पर पहुंच गया है, जिससे राजकोषीय घाटा भी घटा है।
वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड का यह प्रदर्शन राज्य की सुदृढ़ नीतियों और अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि राज्य की आर्थिक साख और निवेश संभावनाओं को नई दिशा देगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel