उत्तराखंड
आफत: भारी बारिश से मसूरी का दून से कटा संपर्क.. जानिए वजह..
देहरादून, रविवार रात से भारी बारिश के बीच सोमवार शाम को दून-मसूरी रोड का 50 मीटर हिस्सा बह गया। सड़क इस कदर ध्वस्त हो गई की 12 मीटर चौड़ाई में से सिर्फ 1 मीटर भाग ही शेष बचा कर रह गया।
देहरादून मसूरी मार्ग का संपर्क कट जाने से दोनों तरफ की वाहनों में लंबी कतार लग गई। पुलिस ने वाहन को वाहनों को वापस लौटने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सड़क की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि 15 से 20 दिन का समय सड़क को सही करने में लगेगा।
वहीं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता जी. एस चौहान ने बताया कि दून मसूरी रोड में पानीवाला बैंड के पास सड़क सुबह से धसने लगी थी।
इसके चलते इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
सड़क की स्थिति को लगातार जायजा लिया जा रहा है, सोमवार देर शाम 6:30 बजे सड़क करीब 50 मीटर भाग धस गयी थी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह सड़क को दुरुस्त करने के लिए सुरक्षा दीवार नए सिरे से निर्माण शुरू किया जाएगा। क्षतिग्रस्त भाग काफी लंबा है, इसके लिए 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel