उत्तराखंड
SHOCKING: ऐसा क्या हुआ जिससे नरेंद्र नगर में फिर मचा हड़कंप? कंही वो फिर लौट तो नहीं आया

नरेंद्रनगर। वाचस्पति रयाल
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कार्यरत पुलिसकर्मी का परिवार आज सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर में रैपिड टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
पुलिस कर्मी के परिवार में उनकी धर्म पत्नी,पुत्र व पुत्री सहित 3 व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
यह खबर भी पढ़िए
पानी के बहाव से सड़कें डैमेज, बुजुर्ग महिला को टांगकर ले गए हॉस्पिटल
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी विगत 6 अगस्त को बाजपुर उधम सिंह नगर से नरेंद्र नगर पहुंचा था, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल व पटवारी नरेंद्र नगर टीकाराम रतूड़ी ने पीटीसी पहुंचकर सरताज आलम की हिस्ट्री निकाली इनके द्वारा संदिग्ध 3 लोगों को सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर कोरोना टेस्ट हेतु भेजा गया,
जहां तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि सरताज आलम की रिपोर्ट अभी संदिग्ध है पूर्ण रिपोर्ट के बाद ही सरताज आलम की स्थिति क्लियर होगी।
पुलिस द्वारा संदिग्ध के तौर पर नरेंद्र नगर के व्यापारी पुरुषोत्तम लाल डंग जिसका संपर्क सरताज आलम से हुआ था,की दुकान बंद कर करवा कर उन्हें भी कोविड-19 टेस्ट हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से शहर में दहशत का माहौल है।
बता दें कि तीनों कोरोना पोजिटिव व्यक्तियों को यहाँ स्थित श्री देव सुमन राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
यह भी बता दें कि यहाँ स्थित अस्पताल में अब कोरोना पोजि़टिव मरीजों की संख्या 8 हो गयी है। आलम यह है कि कोरोना नरेंद्रनगर में समाप्ति की कगार पर था, लेकिन फिर से 8 पॉजिटिव मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


