देहरादून
दुःखद: कांग्रेस को बड़ा झटका,सहम गई प्रदेश कांग्रेस, आखिर क्यों
देहरादून। देश और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस को गहरा शोक हो गया है। अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि राजीव त्यागी का असमय चले जाना कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति है। लिहाजा पूरा कांग्रेस परिवार शोका कुल है। ऐसे में उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दु:ख की घड़ी में सभी कांग्रेसी बराबर के सहभागी हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान स्वर्गीय राजीव त्यागी की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को ये दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उधर, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि त्यागी की हृदयाघात से हुई आकस्मिक मृत्यु से सभी स्तब्ध हैं। राजीव त्यागी एक कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति और जवाबी प्रवक्ता थे।
अचानक मिली इस खबर से सभी कांग्रेस जन बेहद दुखी हैं। उन्होंने और स्वर्गीय राजीव त्यागी ने अनेकों बार प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया था, और वह उनके बेहद करीबी मित्र थे। उनके निधन से सभी कांग्रेसी जनों को गहरा धक्का लगा है.
दहशत: उफान पर गंगा, दहशत में लोग, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जानिए कंहा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel