उत्तराखंड
उत्तराखंड में भारी बारिश बनी आफत, चार धाम सहित कई सड़कों पर आवागमन बाधित
देहरादून। उत्तराखंड में रातभर हुई लगातार बारिश के बाद चारधाम सहित कई सड़कों पर भूस्खलन से आवागमन बाधित हो गया है ।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जिले में ऋषिकेश—बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्रपाल, गरूड गंगा और फुरसाडी जेल के पास पहाडी से मलबा आने के कारण बंद है,
वहीं केदारनाथ जाने वाली सड़क रूद्रप्रयाग जिले में भीरी और बांसवाडा के पास भूस्खलन से बंद हो गयी है ।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी उत्तरकाशी जिले में डाबरकोट के पास मलबा गिरने से अवरूद्ध है । पिथौरागढ़ जिले में घाट—पिथौरागढ मार्ग और तवाघाट—सोबला मार्ग भी पहाड़ी से मलबा गिरने से अवरूद्ध हो गया है ।
मौसम विभाग ने यहां पूरे प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel