उत्तराखंड
चैंपियन तमाशा: एक बार फिर चैंपियन फुल फार्म में, बंदूकों से लैस समर्थकों के साथ निकला काफिला
देहरादून। अक्सर आपने सुना होगा कि फलाना सत्ता की हनक औऱ पद की झनक दिखाता है,लेकिन यंहा हम सत्ता की हनक की बात करेंगे, जो बीजेपी में शामिल होते ही उत्तराखण्ड को गरियाने वाले विधायक चैम्पियन ने सड़कों पर दिखाई।
अक्सर अपने बयानों और कारनामों के कारण सुर्खियों में रहने वाले खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की हनक कम नहीं हो रही। अपनी इसी हनक के कारण 13 महीन पहले बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। लेकिन सोमवार को माफी मांगने पर बीजेपी में उनकी दोबारा वापसी हो गई।
पार्टी में शामिल होते ही चैंपियन अपने उसी रंग-रूप में दोबारा नजर आए, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। विधायक चैंपियन का जो ताजा वीडियो सामने आया है, उसमें वे बंदूकों से लैस समर्थकों के साथ अपने गाड़ियों में घूमते हुए दिख रहे हैं।
काल में नियमों का उल्लंघन कर दर्जनों गाड़ियों के काफिलों में जश्न मना रहे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो फिर विवाद में आ गया है। वीडियो में चैंपियन के समर्थक बंदूकें कार से बाहर निकालकर उनका बीजेपी में दोबारा शामिल होने का जश्न मनाते हुए दिख रहे है. जिस कार में खुद चैंपियन सवार थे।
उस कार की खिड़की से बंदूक निकाले बैठा एक समर्थक दिखाई दे रहा है। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का 13 महीने पहले बंदूकों और पिस्टल के साथ तमंचे पर डिस्को करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें 6 साल के निष्कासित कर दिया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel