देहरादून
प्रयास: सभासद के प्रयासों से घर की टोंटियों में आने लगा पानी, बीते रोजों से गहरा रहा था पानी का संकट
ऋषिकेश। नगरपालिका मुनिकीरेती के ढालवाला वार्ड नं 6 में सभासद के व्यक्तिगत प्रयासों से घरों में जलापूर्ति सुचारू हो गई है। ऐसे में जिम्मेदार महकमों की लापरवाही तो सामने आई ही है
लेकिन यह भी पता लग गया है कि टिहरी जल संस्थान उपभोक्ताओं के लिए कितना सजग है, क्योंकि शिकायतों के बावजूद भी विभाग समस्या से निजात दिलाने के लिए हीलाहवाली बरतता हुआ आया है।
आपको बता दें ढालवाला वार्ड नं 6 में बीते कुछ दिनों से पानी की समस्या चली आ रही थी, ऐसे में स्थानीय सभासद अजय रमोला ने भी कई बार विभाग से जलापूर्ति सुचारू करने के लिए कहा।
लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही, इसके बाद सभासद ने अपने प्रयासों से प्लम्बर को बुलाकर वार्ड की समस्त पानी की पाइप लाइन को खुदवा डाला और हर एक वह जगह जंहा से जलापूर्ति होने में दिक्कतें आ रही थी
सब की मरम्मत करा डाली, आलम यह है कि न तो किसी विशेषज्ञ की जरूरत पड़ी और न ही विभागीय लोगों की, वार्ड में अब पेयजल आपूर्त सुचारू हो गई है। सभासद के इस प्रयास से वार्ड के सभी लोग सभासद के कार्य की सराहना कर रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

