उत्तराखंड
टिहरी झील महोत्सव कल से पदम श्री जागर सम्राट ओर कैलाश खेर देँगे प्रस्तुतियां
नई टिहरी UT: कल यानी 25 फरवरी सोमवार को टिहरी झील महोत्सव सुरु हो रहा है। जिसका उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे। इस बीच जिला प्रशासन ने महोत्सव की तैयारी पूर्ण कर ली है।इस बार पद्मश्री जागर सम्राट अपने नए अंदाज में प्रस्तुति देने की संभावना हैं। वही प्रसिद्ध सूफी/हिंदी गायक कैलाश खेर प्रोग्राम में चार चांद लगाएंगे। साथ ही उत्तराखंड की जागर गायिका बसन्ती बिष्ट भी अपनी प्रस्तुति देगी।
टेहरी झील महोत्सव 25 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। सीडीओ आशीष भटगांई ने बताया कि 25 फरवरी को मेले का शुभारंभ कोटी कालोनी में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। रात को आठ बजे से जागर गायिका बसंती बिष्ट प्रस्तुति देंगी। 26 फरवरी को सुबह सात बजे से योग और ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम को छह बजे से गजल गायिका इंदिरा नाईक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। रात आठ बजे से पदमश्री और उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। 27 फरवरी को रात को साढ़े आठ बजे से प्रख्यात हिंदी फिल्म गायक कैलाश खेर की स्टार नाइट रहेगी। वही प्रसिद्ध स्थानीय गायक धूम सिंंह रावत भी अपना प्रोग्राम प्रस्तुत करेंगे।
महोत्सव में सुबह माँ गंगा की आरती होगी । साथ मास्टर शेफ प्रतियोगिता, उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानो की प्रदर्शनी ,शिल्पकारों की प्रदर्शनी,पेंटिंग प्रतियोगिता एवम फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिता जल क्रीड़ा एवम अन्य साहसिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel