उत्तराखंड
फ़ैसला: स्कूल खोलने को केंद्र की हरी झंडी, फ़ैसला राज्य सरकारों पर, कोताही न बरतें
देहरादून। उत्तराखंड से स्कूल खोलने को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सरकार ने आनलॉक-5 में छूट दे दी है। वहीं छूूट देने के साथ ही दिए गए स्पष्ट निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य किया गया है।
दरअसल आनलॉक-5 के तहत केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूलों को खोलने की छूट दी है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि अब राज्यों को तय करना है कि वह कैसे स्कूल खोलते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि राज्य को अपनी परिस्थितियों को देखकर ही निर्णय लेना होगा।
अनलॉक-5 में 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र ने यह निर्णय राज्यों पर छोड़ा है।
राज्य अपनी परिस्थितियों का आकलन करते हुए फैसला लेंगे। उन्होंने साफ किया कि राज्यों के बच्चों (विद्यार्थियों) की सुरक्षा का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।
उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान राज्यों को रखना होगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि जेईई और नीट की परीक्षा भी संपन्न करवाई है। जेईई प्रवेश परीक्षा में जहां पहले 92 प्रतिशत छात्र परीक्षा देते थे। वहीं, इस वर्ष 96 प्रतिशत छात्रों ने जेईई परीक्षा में हिस्सा लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel