उत्तराखंड
कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के आज आए 336 नये मामले सामने, रिकवरी दर 88.22 प्रतिशत
देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस के 336 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 58360 पहुंच गई है।
वहीं प्रदेश में आज 504 लोग आज ठीक हुए है, और छह लोगों की मौत हो गई।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से अल्मोड़ा 1,
बागेश्वर 4, चमोली 62, देहरादून 84, चंपावत 4,
हरिद्वार 16, नैनीताल 25, पौड़ी 82, पिथौरागढ़ 10,
रुद्रप्रयाग 8, टिहरी 3, ऊधमसिंह नगर 19 एवं
उत्तरकाशी में 18 मामले सामने आए हैं।
कोविड-19 से राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अभी तक 933 लोगों की मौत हो गई।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 51486 लोग स्वस्थ हो गये हैं, 414 लोग राज्य के बाहर चले गये हैं जबकि 5527 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच सुकून इस बात का है कि रिकवरी दर अब हर दिन बेहतर हो रही है। फिलहाल रिकवरी दर 88.22 फीसद पर पहुंच गई है।
उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel