उत्तराखंड
अच्छी ख़बर: उत्तराखंड में किसानों को बगैर ब्याज के लोन, सूबे के मुखिया का ऐलान
देहरादून: उत्तराखंड में कुमाऊं दौरे पर बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के तीन लाख किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की।
उन्होंने 28 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में खेल नीति पर मुहर लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मौका मिलेगा।
सीएम ने बागेश्वर में 1.11 अरब रुपये लागत की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। पिथौरागढ़ में सीएम ने कहा कि हर घर नल के तहत प्रदेश में 14 लाख में से 10 लाख पेयजल संयोजन इसी वर्ष दिए जाएंगे।
सीएम ने शुक्रवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया।
शुक्रवार को बागेश्वर भ्रमण पर आए सीएम ने कहा कि राज्य गठन की वर्षगांठ पर नौ नवंबर को किसानों के लिए नई योजना लांच की जा रही है। इसके तहत किसानों के लिए ब्याजमुक्त ऋण और सौभाग्यवती योजना लागू की जाएगी।
सौभाग्यवती योजना के तहत पहली बार मां बनने पर जच्चा-बच्चा के लिए किट दिए जाएंगे। यह योजना सभी वर्गों की महिलाओं के लिए होगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel