देहरादून
बिग ब्रेकिंग: लापरवाही पड़ी भारी, ऋषिकेश में राफ्टिंग कारोबारी कोरोना पॉजिटिव, कारोबार से जुड़े सभी का होगा कोरोना टेस्ट
ऋषिकेश। कृष्णा कोठारी। तीर्थनगरी से बड़ी हड़कम्प मचाने वाली ख़बर आ रही है। विश्व प्रसिद्ध राफ्टिंग कारोबार से जुड़े कारोबारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
खास बात ये है कि कई समय बाद राफ्टिंग व्यवसाय को खोल दिया गया था। जिसके बाद से सैकड़ों की तादात में बाहर से आने वाले सैलानियों का रिवर राफ्टिंग को लेकर जमावड़ा शुरू हो गया था।
ऐसे में राफ्टिंग कारोबारियों में ही कोरोना की पुष्टि हो गई है। जिनमे राफ्टिंग गाइड,कैंपिंग से जुड़े कारोबारी औऱ कर्मचारी शामिल हैं।
जिन्हें मुनिकीरेती ऋषिलोक में आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर जगदीश जोशी ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक राफ्टिंग से जुड़े कारोबारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बहरहाल सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। जबकि सभी कारोबारियों की सैंपलिंग भी की जाएगी।
बताया पर्यटकों से कोरोना वायरस आया है यंही स्थानीय स्तर पर कारोबारियों को कोरोना हुवा है इसके संबंध में नहीं कहा जा सकता।
लापरवाही भी बरती गई इसमे कोई दोहराई नही है कि सरकार से राफ्टिंग को राहत दिए जाने के बाद कारोबारी और पर्यटक लापरवाह हो गए थे। बिना मास्क के सैलानी और कारोबारी कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नही रखा जा रहा है। वैसे भी सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा। लेकिन स्थितियां धरातल पर नहीं दिख रही हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel