पिथौरागढ़
गौरवशाली पल: पहाड़ी युवा ने अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता रजत पदक
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। देश ही नहीं विदेश में भी उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
आज एक बार फिर पहाड़ के युवा खिलाड़ी बॉक्सर कविंद्र सिंह बिष्ट ने यह कारनामा कर दिखाया है। जिन्होंने अपनी शानदार उपलब्धि से उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। जनपद पिथौरागढ़ निवासी बॉक्सर कविंद्र सिंह बिष्ट ने फ्रांस में हुई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है और तमाम खेल संगठनों ने उन्हें बधाई दी। फ्रांस में हुई एलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दुनियाभर के बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। तमाम बॉक्सरों को पछाड़ते हुए कविंद्र ने रजत पदक पर अपनी जीत लिखी। उनकी इस उपलब्धि पर सीमांत जिले सहित प्रदेश में खुशी की लहर है।
फ्रांस में 28 से 30 अक्टूबर के बीच अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कविंद्र ने 56 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। प्रदेश सहित देशवासियों को उनसे जीत की उम्मीदें थीं और कविंद्र ने उन्हें निराश भी नहीं किया।
कविंद्र शुरुआती मैचों से ही दूसरे प्रतिभागियों पर भारी रहे। क्वार्टर फाइनल में बाई मिलने के बाद वो सेमीफाइनल में पहुंचे। जहां उनका मुकाबला फ्रांस के मुक्केबाज से हुआ। कविंद्र उसे 3-0 के अंतर से हराने में कामयाब रहे। इसी के साथ उनकी फाइनल में एंट्री हो गई। फाइनल में कविंद्र और मेजबान फ्रांस के मुक्केबाज के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
जिसमें कविंद्र को 2-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश के युवा खिलाड़ी देश के लिए रजत पदक जीतने में कामयाब रहे।
बॉक्सर कविंद्र सिंह बिष्ट मूल रूप से कुमाऊं मंडल के जनपद पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। उनका परिवार रई क्षेत्र में रहता है। कविंद्र एयरफोर्स में अपनी सेवा दे रहे हैं। कविंद्र देहरादून डीएवी कॉलेज के छात्र भी रह चुके हैं। कविंद्र अब तक कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।
उन्होंने पिछले साल थाईलैंड के बैंकॉक में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक भी जीता था। कविंद्र ने एशियाड मुक्केबाज कै. धरम चंद से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखीं। वो कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर चुके हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel