देहरादून
खुशी: देहरादून से चलने वाली कई ट्रेन चलेंगी ऋषिकेश से, दीपावली पर हो सकता है योगनगरी स्टेशन का लोकार्पण
देहरादून। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन जिसे योगनगरी के नाम से भी जाना जाएगा। यंहा से 10 ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे विभाग तैयारियों में जुट गया है। इनमे देहरादून से चलने वाली कई रेल योगनगरी स्टेशन से संचालित होंगी। उम्मीद है रेलवे स्टेशन का लोकार्पण होने के बाद इन ट्रेनों को हरी झंडी मिल सकती है।
अगस्त माह में योगनगरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण करने आए मंडल परिचालन प्रबंधक अर्चित सिंघल ने बताया था कि योगनगरी रेलवे स्टेशन से पांच नई रेलगाड़ियों का संचालन किया जाना तय है। जिनमे हेमकुंड एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल और उदयपुर सिटी एक्सप्रेस शामिल थी। जिनमे परिवर्तन कर अब संचालित होने वाली ट्रेनों की संख्या 10 तैयार कर दी गई है।
योगनगरी स्टेशन मैनेजर जीएस परिहार का कहना है कि रेलवे की ओर से देहरादून से चलने वाली बांद्रा एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून कोच्चीवली, देहरादून-ओखा, हरिद्वार-पुरी को योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से चलाने की योजना बनाई गई है। देहरादून रेलवे स्टेशन पर 18 कोच की ट्रेन आ सकती है। जबकि देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस के छह डिब्बे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर काटने पड़ते हैं, इसलिए पूरी 24 बोगी ट्रेन को ऋषिकेश से चलाने की योजना बनाई गई है।
खास बात यह है कि दीपावली में योगनगरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हो सकता है। सब कुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले या फिर दिवाली के दिन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पीएम द्वारा टिहरी जिले में डोबरा चांठी मोटरपुल और ऋषिकेश में योगनगरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने के कयास जुटाए जा रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

