उत्तराखंड
मांग: कांग्रेस की पाकिस्तान के लिए गरजना, केंद्र को ठोस रणनीति बनाने का आह्वान
ऋषिकेश। शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा से पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह शहीद राकेश डोभाल के निवास स्थान पर पहुंच उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी। उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाक़ात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
प्रीतम सिंह ने कहा ये देश और हमारे प्रदेश के लिये बड़ी क्षति है और लगातार हो रही सीमा पर सीज फ़ायर के उल्लंघन से हमारे कई जवान शहीद हो गये हैं, जो कि अत्यंत दुखद है। मैं केन्द्र सरकार से कहना चाहता हूँ कि केन्द्र सरकार कोई ठोस रणनीति बनाये ताकि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जा सके और सीमा पर हमारे जवानों की शहादतों को रोका जा सके।
श्रद्धांजली देने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, महंन्त विनय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, देवप्रयाग ज़िलाध्यक्ष हिमांशु बिज्ल्वाण, पार्षद जगत नेगी, पार्षद भगवान सिंह, विजयपाल रावत, देवी प्रसाद व्यास, प्रिंस सक्सेना, पंकज अरोड़ा, जगजीत सिंह जग्गी, विवेक तिवाड़ी, सुधार रॉय, मदन कोठारी, नवीन रमोला, यतेन्द्र बिज्ल्वाण आदि कांग्रेस जन मौजूद थे ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel