उधम सिंह नगर
दुःखद-नौकरी की चाह ने मौत के घाट उतार, दर्दनाक हादसा
कुमांऊ। उत्तराखंड में रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में सड़क पर गिरी महिला और एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह वार्ड नम्बर तीन ट्रांजिट कैंप निवासी चमन सिंह (19)पुत्र ओमकार और ज्योति भट्टाचार्य (25) पत्नी सोनू नौकरी की तलाश में सिडकुल की कंपनी में गए थे। बजाज कंपनी से कुछ दूरी पर उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली थी।
वे थोड़ी दूर ही गए थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चमन और ज्योति सड़क पर गिर गए और ट्रक उनका रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बचा।
सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

