देहरादून
महामहिम राज्यपाल मौर्य एम्स में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी, स्वास्थ्य सामान्य
ऋषिकेश- उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। बीते रविवार को राज्यपाल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद राज्यपाल आइसोलेट हो गईं थी। कोरोना संक्रमण की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी थी।
महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को डॉक्टरों की सलाह पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। अभी राज्यपाल का स्वास्थ्य सामान्य है और उनकी अगली रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण नहीं हैं।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि राज्यपाल को प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती किया गया है। यहां वे चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगी।
बीते कल उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे एसिम्प्टमैटिक हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं वे सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। बता दें कि राजभवन में राज्यपाल के एक सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद रविवार की सुबह उन्होंने कोविड-19 जांच कराई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
