उत्तराखंड
सावधान: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार,आज मिले 830 नए केस, 12 ने तोड़ा दम
देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 830 नए मरीज मिले जबकि 12 की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 80486 और मृतकों की संख्या 1332 पहुंच गई है।
जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 5742 है, आज 513 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 72479 है। अभी तक 1332 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
10249 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 90.05% हो गयी है। उत्तराखंड में 10 कंटेनमेंट जोन है। देहरादून में 07, हरिद्वार में 01, पौड़ी में 01 और टिहरी में 01 कंटेनमेंट जोन है।
आज उत्तराखंड में 12 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें एम्स ऋषिकेश से 01, कैलाश अस्पताल से 02, एचएनबी बेस अस्पताल से 01, सुशीला तिवारी अस्पताल से 01 दून मेडिकल कॉलेज 02, जया मैक्सवेल से 01, डिस्ट्रिक्ट अस्पताल बागेश्वर से 01, एमएच देहरादून से 02 और हिमालयन अस्पताल से 01 है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार
अल्मोड़ा में 27, बागेश्वर में 34, चमोली में 51, चम्पावत में 17, देहरादून में 273, हरिद्वार में 63, नैनीताल में 105, पौड़ी में 37, पिथौरागढ़ में 61, रुद्रप्रयाग में 55, टिहरी में 44, यूएस नगर में 37 जबकि उत्तरकाशी में 10 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 90.05 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जबकि संक्रमण दर 5.45% चल रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में कुल 74 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel