उत्तराखंड
सावधान: उत्तराखंड में कोरोना कहर जारी, आज मिले 725 नए केस, 9 ने तोड़ा दम
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तराखंड में आज कोरोना के 725 नए मरीज मिले जबकि 9 की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 81,211 और मृतकों की संख्या 1341 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार
अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 18, चमोली में 57, चम्पावत में 0, देहरादून में 256, हरिद्वार में 43, नैनीताल में 115, पौड़ी में 79, पिथौरागढ़ में 55, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी में 13, यूएस नगर में 30 जबकि उत्तरकाशी में 21 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
राज्य में 81,211 मरीजों में से 72,987 स्वस्थ हो चुके हैं। वंही 5934 केस अभी भी एक्टिव हैं। जबकि मौत का आंकड़ा भी 1341 हो गया है। राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 89.87 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जबकि संक्रमण दर 5.45 चल रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में कुल 74 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है। उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel