उत्तराखंड
सूचना: वाहन पर लगवा लें फास्टैग, वरना वसूला जाएगा दोगुना टैक्स। जाने कैसे बनवाएं फास्टैग…
उत्तराखंड: वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नए साल से वाहन संबंधी कई नियमों में बदलाओ किए जाएंगे। नए साल के आगाज के साथ ही इन नियमों में से एक नियम है फास्टैग।
अगर वाहन स्वमियों ने अभी तक अपनी गाड़ियों में फास्टैग नहीं लगाया है, या फिर फास्टैग खाते में बैलेंस नहीं है तो हो जाएं साबधान। अपनी गाड़ी में फास्टैग लगवा लें, या फास्टैग अकाउंट को रिचार्ज करा लें। आपके वाहन में फास्टैग लगा नहीं होने के चलते आपको टोल प्लाजा से गुजरने पर दोगुना शुल्क जमा करना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2021 से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके तहत टोल प्लाजा पर सभी कैश लाइन बंद हो जाएंगी। जिनके वाहनों में फास्टैग नहीं लगा है, उनसे दोगुना टैक्स लिया जाएगा। दोगुना टैक्स देने पर ही वाहन चालक टोल पार कर पाएंगे।
फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप फास्टैग को बैंक और पेट्रोल पंप से भी खरीद सकते है। बैंक से फास्टैग खरीदते समय आप ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता है उसी बैंक से आप फास्टैग खरीदें।
भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में टोल प्लाजा में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन शुरू किया गया था। इसके साथ ही गाड़ियों में फास्टैग लगने भी शुरू हुए, लेकिन इस दौरान भी सिर्फ 50 से 60 प्रतिशत वाहनों में फास्टैग लगा था।
इस साल मार्च में जब लॉकडाउन लगा तो फास्टैग की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई। अब इसे लेकर भारत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार पूरे देश के टोल प्लाजा से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों में फास्टैग लगाना जरूरी है। जानकारी के अनुसार ऊधमसिंहनगर के चुटकी देवरिया स्थित टोल प्लाजा में भी सभी 12 लेन बगैर कैश के शुरू होने वाली हैं।
अब तक इस टोल प्लाजा पर दो लेन को कैश वाले वाहनों के लिए छोड़ा गया था, लेकिन 1 जनवरी से इन्हें बंद कर दिया जाएगा। रुद्रपुर से किच्छा के बीच आने-जाने वाले वाहनों में से सिर्फ 70 फीसदी वाहनों में ही फास्टैग लगा हुआ है, 30 फीसदी वाहनों में अब तक फास्टैग नहीं लगा है। ऐसे लोग अपने वाहनों में फास्टैग लगवा लें।
रुद्रपुर में उत्तराखंड परिवहन निगम की सारी बसों में फास्टैग लगा है, लेकिन 50 फीसदी बसों के फास्टैग अकाउंट में बैलेंस नहीं है। जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी से कैश लेन पूरी तरह से बंद रहेगी। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा होगा या अकाउंट में बैलेंस नहीं होगा तो उस वाहन के मालिक से दोगुना टैक्स वसूला जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel