उधम सिंह नगर
हादसा: स्कूटी सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा…
रुद्रपुर: आज शहर में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। एक स्कूटी सवार दी भाई बहन को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार भाई बहन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है भाई बहन ही परिवार का सहारा थे।
जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार भाई बहन के पिता की मौत पूर्व में ही हो चुकी है। सूचना मिलते ही मां का रो रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर बाजार से घर लौट रहे भाई-बहन की स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रीतनगर निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र की बड़ी बेटी विभा (19) ही परिवार का सहारा थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह अपने भाई हेमंत (17) के साथ स्कूटी से रुद्रपुर से घर जा रही थी। जाते समय ट्र॔चिंग ग्राउंड के पास कल्याणी नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई बहन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर्षिल घाटी का झाला गाँव – स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार का नया मॉडल”
धामी ने क्रिएटर्स को दिया संदेश – “सकारात्मक कंटेंट से बदलेगा प्रदेश का भविष्य”
राहत: DG सूचना की पहल से 15 दिवंगत पत्रकार परिवारों को मिली बड़ी राहत…
सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मियो की जिम्मेदारी बदली
आदि गौरव महोत्सव जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री





















Subscribe Our channel



