उत्तराखंड
उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, होमगार्डस के अवशेष ड्यूटी भत्ते के भुगतान की दी स्वीकृति
देहरादून। सचिवालय में कार्यरत 309 होमगार्डस को 25-04-2017 से 02-07-2018 तक के अवशेष ड्यूटी भत्ते के एरियर भुगतान हेतु प्रथम किस्त के रूप में रुपए 1 करोड़ 24 लाख 38 हजार 6 सौ रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वीकृति की है।
सीएम ने प्रदेश के आश्रम पद्धति विद्यालयों की भांति जनजाति कल्याण के संस्थानों व विद्यालयों में भी भोजन भत्ता 4500 रुपये किये जाने की स्वीकृति दी है। इसके अलावा उन्होंने समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति की अन्य संस्थाओं जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रावासों, एकलव्य आवासीय विद्यालयों, राजकीय वृद्ध अशक्त गृह, राजकीय मिक्षुक गृह में भी अब आश्रम पद्धति विद्यालयों की भांति भोजन भत्ते की दर 3000 के स्थान पर 4500 रुपये किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने श्री रावत ने जनपद ऊधमसिंहनगर के लालकोठी शारदा घाट मंदिर एवं भारामल मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 49.72 लाख रुपए की धनराशि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है।
सीएम ने साइंस सिटी देहरादून की स्थापना से संबंधित कार्यों में तेजी लाए जाने के लिए तीन समितियों के गठन को मंजूरी प्रदान की है। गठित की जाने वाली समितियों में प्रबंध निकाय समिति, कार्यकारिणी समिति तथा प्रकल्प अनुश्रवण समिति शामिल हैं।उन्होंने राजकीय इण्टर कॉलेज मिसराश पट्टी सहसपुर, देहरादून के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रमेश प्रसाद बडोनी को 1 अगस्त, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक यूनाइटेड स्टेट-इण्डिया एजुकेशन फाउण्डेशन के तहत USIEF(FULBRIGHTDAI) प्रशिक्षण में प्रतिभाग हेतु निर्धारित आयुसीमा में एक वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान करते हुए प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु यूनाइटेड स्टेट, अमेरिका में जाने की अनुमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने जेएलएन जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर में मरीज के उपचार में हुई लापरवाही पर अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी को कठोरतम चेतावनी निर्गत करने की स्वीकृति प्रदान की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel