देहरादून
मौसम: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23-24 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार
देहरादून: राज्य में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर लौटने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाली 23 जनवरी से गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं मंडल में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। उसके बाद बारिश एवं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी धूप खिली है। दिन में सर्दी से राहत है, लेकिन रात में सर्द हवाएं एवं पाला पड़ रहा है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि राज्य में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। जी हां मौसम निदेशक विक्रम सिंह की माने तो प्रदेश में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर लौटने वाला है। 23 जनवरी को गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं मंडल में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 को भी देखने को मिल सकता है। राज्य के 2200 फ़ीट की ऊंचाई वाले स्थलों पर बर्फबारी की संभावना बन रही है।
कुछ दिनों से प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी है। अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है कि जल्द ही बर्फबारी मसूरी एवं धनोल्टी में हो सकती है। साथ ही उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में शीतलहर की आशंका के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दून में धूप खिले रहने की संभावना है।
प्रदेश में कोहरे के कारण कई उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है, जिसके चलते यात्री भी परेशान हो रहे हैं। मौसम का बदलता मिजाज हवाई सेवाएं प्रभावित कर रहा है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिरते पारे के साथ ही कोहरे की वजह से ठंड भी बढ़ गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में पारे के गिरने से ठंड काफी बढ़ गई है। जिसके कारण तापमान लगातार गिरता जा रहा है। गिरते तापमान की वजह से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में शीतलहर जारी है। जबकि राजधानी में मौसम शुष्क बना हुआ है।
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही हैं। इससे यातायात में मुश्किल तो आएगी ही साथ ही हवाई अड्डों पर न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता के कारण विमान लैंडिंग व टेक ऑफ में प्रभाव पड़ेगा। सलाह दी गई है कि मैदानों में कोहरे के दौरान वाहन चालक फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। मैदानी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और गति धीमी रखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

