देहरादून
देहरादून: ब्रेकअप के बाद युवक ने खोला `दिल टूटा आशिक चाय वाला’ कैफे, लोग पूछ रहे आशिक़ का पता..
देहरादून: ये कहानी कोई फिल्मी नहीं है असल जिंदगी की कहानी है। इसी लिए कहते हैं रील और रियल लाइफ में फर्क होता है। आपने हिंदी फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि ब्रेकअप या दिल टूटने के बाद हीरो नशे का आदी हो जाता है, गैंगेस्टर बन जाता है, दर्द ए दिल नगमे गुनगुनाता है या फिर हीरो अपनी प्रेमिका को सबक सीखाने के लिए कुछ ऐसा करता है जिसकी हिरोईन को उम्मीद नहीं होती। हम आपको बताने जा रहे हैं एक टूटे दिल आशिक़ की कामयाबी की कहानी…
आज हम आपको जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं, वह कहानी बिल्कुल भी फिल्मी नहीं है। प्यार में धोखा खाए हुए शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उसकी चर्चा अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। हम बात कर रहे हैं दिव्यांशु बत्रा की, जिनकी उम्र 21 साल है। इतनी कम उम्र में ही प्यार में धोखा मिलने के बाद वह काफी टूट गया था।
लेकिन प्यार में मिले धोखे से उसने खुद को नुकसान पहुंचाने के बजाए अपने जीवन को नया मुकाम दिया। दिव्यांशु ने गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप के बाद देहरादून के जीएमएस रोड पर एक रेस्टोरेंट खोला। जिसका नाम दिव्यांशु ने ‘दिल टूटा आशिक- चाय वाला’ रखा। सामान्यतः नाम से ही पता चलता है कि यह उसके खुद के जीवन का ही एक हिस्सा है।
यह तो सभी जानते हैं कि प्यार में जिस किसी को भी धोखा मिलता है तो वह पूरी तरह से टूट जाता है। ब्रेकअप से उबरना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है। लोग लंबे समय तक खुद को संभाल नहीं पाते। कई बार हम किसी रिश्ते में इतने डूब जाते हैं कि जब वे टूटते हैं, तो हम पर उसका बहुत गहरा असर होता है, जिससे उबर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन ये पूरी तरह हमारे ऊपर ही निर्भर करता है कि हम इससे कैसे उबरें। कुछ ऐसा ही हुआ है देहरादून के दिव्यांशु के साथ जिसने अपने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी का नया मुकाम बना लिया।
दिव्यांशु ने अपनी दुःखद प्रेम कहानी के बारे में बताते हुए कहा कि मेरी हाईस्कूल के समय एक गर्लफ्रेंड थी, जिसके साथ पिछले साल मुझे ब्रेकअप करना पड़ा, क्योंकि उसके माता-पिता हमारे साथ होने के खिलाफ थे। इस ब्रेकअप के बाद मैं छह महीने तक उदास रहा और पूरा समय केवल PUBG खेलने में बिताया। फिर एक दिन मैंने फैसला किया कि वह इस सबसे बाहर निकलेंगा और अब शोक नहीं मनाएगा।
दिव्यांशु ने अपनी बचत के पैसों से एक कैफे खोला जिसे वह अपने छोटे भाई राहुल बत्रा के साथ चलाते हैं। इस कैफे के जरिए वो कई दूसरे लोगों की भी मदद करना चाहते हैं जिन्हें प्यार में धोखा मिला है। दिव्यांशु ने कहा कि जीवन में हर कोई इस दौर से गुजरता है इसलिए मैं चाहता था कि वे यहां आएं और अपने किस्से और दर्द को शेयर करें, ताकि मैं उन्हें इससे उबरने और आगे बढ़ने में मदद कर सकूं।
दिव्यांशु ने जब ‘दिल टूटा आशिक- चाय वाला’ नाम से रेस्टोरेंट खोला। तो शुरू-शुरू में लोगों को यह नाम काफी अजीब लगा लेकिन जब लोगों को दिव्यांशु की कहानी पता चली तो इस रेस्टोरेंट में ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। जैसा कि रेस्टोरेंट के नाम से पता चल रहा है कि यह उनके खुद के जीवन का एक हिस्सा है। नाम जानकर ही लोग समझ सकते हैं कि रेस्टोरेंट का मालिक प्यार में घायल आशिक है।
‘दिल टूटा आशिक- चाय वाला’ कैफे लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। इसके नाम की वजह से ना सिर्फ लोकल लोग बल्कि टूरिस्ट भी यहां आते और वक़्त बिताते हैं। सोशल मीडिया पर भी ये लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

