हरिद्वार
धमकी: चैंपियन का नया ऑडियो वायरल..जान से मारने की दी धमकी, जानिए किसे..
रुड़की: नाम तो सुना ही होगा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन। विवादों के चैंपियन कहे जाने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह को ऐसे ही चैंपियन नहीं कहा जाता है। ये कभी तमंचे पर डिस्को करते हैं तो कभी बंदूक लहराते काफिले निकलते हैं। बीजेपी ने विधायक चैंपियन को इनकी हरकतों को देखते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी किया था। लेकिन 13 महीने बाद उनकी पार्टी में दोबारा एंट्री हो गई थी।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से विवादों के जुड़ने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं लेता। कुछ ही समय पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ता से गाली-गलौच करने वाले चैंपियन का एक और ऑडियो वायरल हो गया है। इस ऑडियो क्लिप में विधायक अपने पूर्व मुनीम संजय अग्रवाल को गालियां दे रहे हैं। यही नहीं उन्होंने संजय को जान से मारने की धमकी भी दी।
हम आपको पूरा मामले से अवगत कराते हैं… दरअसल कुछ दिन पहले विधायक के पूर्व मुनीम संजय अग्रवाल ने चैंपियन पर हथियारों के बल पर उनको घर से अपहरण करने और संपत्ति के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया था। इस मामले में लंढौरा चौकी में मामला दर्ज किया गया है।
संजय अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर विधायक चैंपियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बाद में विधायक चैंपियन ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और संजय अग्रवाल के आरोपों को झूठा बताया था। इस तरह चैंपियन ने सफाई तो दे दी लेकिन अब विधायक और संजय के बीच हुई बातचीत वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऑडियो क्लिप में चैंपियन संजय अग्रवाल को जमीन में गाड़ देने तक की धमकी दे रहे हैं। और संजय को भद्दी भद्दी गालियां भी दे रहे हैं। विधायक चैंपियन का कहना है कि ये ऑडियो पुराना है और संजय उनके विरोधियों से मिल गए हैं जो उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वहीं संजय अग्रवाल ने विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel