देहरादून
आप: रविंद्र जुगरान ने छोड़ी भाजपा, थामा आम आदमी पार्टी का दामन..
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दायित्वधारी रविंद्र जुगरान ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है, वहीं जुगरान के पार्टी में शामिल होने से कार्यकर्तओं में खुशी की लहर आ गई है। शुक्रवार को एक निजी वैडिंग प्वाइंट में हुए कार्यक्रम के दौरान रविन्द्र जुगरान ने अपने सैकड़ों समर्थकों संग आप पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की जिसमें कई युवा ,महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल रहे।
आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रविंद्र जुगरान और उनके समर्थकों को पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान दिनेश मोहनिया ने कहा कि रविंद्र जुगरान आप के लिए उत्तराखंड में बड़ा चेहरा साबित होंगे।
वहीं रविन्द्र जुगरान ने इस मौके पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए उन्होंने आंदोलनकारी के रुप में लंबे समय तक संघर्ष किया। लेकिन आज भी राज्य पिछले 20 सालों में ज्यादा बदला नहीं, यहां राज करने वाले दोनों दलों,ने जनहित के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। आज तक इस प्रदेश में विशुद्ध रुप से किसी भी पार्टी की सरकार नहीं रही।
यहां कांग्रेस बीजेपी की सरकारों को देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनों दल आपस में मैत्री मैच खेल रहे हो। उन्होंने कहा कि मेरे मन में उबाल तब से है जब प्रदेश में बी सी खंडूडी की सरकार रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज अपने पथ से भटक चुका है। सबसे पहले 2004 में वो पहली निर्वाचित सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पैसों को लूटा जा रहा है।
आप पार्टी में जुडने का मकसद साफ है। उन्होंने कहा कि मैंने 2012 के बाद से बने दिल्ली माॅडल को देखकर ये एहसास किया कि, कैसे दिल्ली सरकार ने कम समय में ही स्वास्थय, बिजली, पानी, मोहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं दिल्ली वासियों को दी।
हर वर्ग को दिल्ली सरकार ने तव्वजो दिया। लेकिन यहां की सरकारों से ऐसी ही उम्मीद थी, लेकिन ऐसा यहां की सरकारों का विजन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने आप पार्टी से जुडने का मन बनाया और उन्हें उम्मीद है कि पहले वो अकेले आवाज उठाते थे लेकिन अब पार्टी में जुडने के बाद दिल्ली तक वो अपनी आवाज को उठाएंगे।
आप पार्टी में जुगरान को लेकर काफी उत्साहित दिखी, अभी तक उत्तराखंड से आम आदमी पार्टी लिए जुगरान बड़ा चेहरा देखा जा रहा है। आंदोलनकारियों और कर्मचारियों के हितों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने वाले रविन्द्र जुगरान बेहतर इस्तेमाल की भी पार्टी रणनीति बनाने में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel