देहरादून
अलर्ट: उत्तराखंड के चार जनपदों में हाई अलर्ट, इस्राइली दूतावास धमाका के बाद जारी किया हाई अलर्ट…
देहरादून : दिल्ली में इस्राइली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड के चार जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संदेह जताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सीमावर्ती प्रदेशों की ओर आ सकते हैं। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार रात से ही हरिद्वार, नैनीताल व यूएसनगर में पुलिस अड्डे, रेलवे स्टेशन व सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर चेकिंग की जा रही है। खुफिया विभाग व एलआईयू जानकारी जुटाने में लगी है। सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकिंग जारी है, बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। होटल और सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग की जा रही है। वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, धर्मशाला और सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच की जा रही है।
शुक्रवार शाम 5:05 बजे इस्राइली दूतावास से महज 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के सामने हुए धमाके में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। देर रात तक दिल्ली पुलिस का बम स्क्वॉयड, स्पेशल सेल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी व अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे।
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी में एक चलती कार से किसी व्यक्ति को सड़क किनारे रखे फूलदान में पैकेट फेंकते हुए देखा गया है। कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों ने धमाके में आईईडी के इस्तेमाल की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने धमाके में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की जानकारी लेने के लिए सैंपल एकत्र किए हैं।
शुक्रवार को दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखंड सरकार और पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के क्रम में प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। विशेषकर हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर चौकसी और कड़ी करने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही इन सभी जिलों में सीमाओं पर चौकसी करने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया। पुलिस के साथ ही अन्य खुफिया एजेंसियों को भी पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में एहतियातन चार जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel