उत्तराखंड
बड़ी खबर: त्रिवेंद्र कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, स्कूल खोलने को लेकर बैठक में लिया गया निर्णय…
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई हुई। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में स्कूलों को खोलने, मनरेगा, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट, क्लास 8 से 9 क्लास में जाने वाली बालिकाओं को साइकिल के लिए दिए जाने से लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
1:- मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरे करने वालों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया जाएगा।
2:- सिंगल यूज प्लास्टिक पर विनियम बनाए गए, हर प्रकार के प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बॉक्स प्लेट चम्मच कटोरी सभी प्रतिबंध, 100 रुपये से 5 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा।
3:- वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया।
4:- साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान को राज्य में लागू किया गया, राज्य में साइबर हमलों को रोकने को लेकर मैनेजमेंट प्लांट को दी मंजूरी।
5:- 8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक भौतिक रूप से सभी विद्यालय को खोले जाएंगे, प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग इसके लिए एसओपी जारी करेगा।
6:-क्लास 8 से 9 क्लास में जाने वाली बालिकाओं को साइकिल के लिए दिया जाने वाला धन अकाउंट में आएगा इससे सिर्फ साइकिल ही खरीदी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel