उत्तराखंड
आगाज: आप नेता सिसोदिया कल दून में, “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” अभियान का करेंगे शुभारंभ…
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने से पूर्व आम आदमी पार्टी का बड़ा सदस्यता अभियान सोमवार 01 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कल 1 फरवरी को “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश की 70 विधानसभाओं के लिए 70 वीडियो वेन भेजी जाएंगी।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कल सुबह देहरादून पहुंच रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत से पहले कल दोपहर 1 बजे होटल सकून सर्वे चौक में मनीष सिसोदिया प्रेस वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के पश्चात 1:30 बजे सभी वीडियो वेन को 70 विधानसभाओं के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
वीडियो वेन उत्तराखंड के सभी विधानसभाओं को कवर करते हुए पार्टी की नीतियों, विकास मॉडल लोगों के सामने रखने के साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाएगी। इस दौरान पूरे राज्य में 6500 जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी। पार्टी कार्यकर्ता करीब 10 लाख घरों तक पहुंच बनाएंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता राज्य की मौजूदा समस्याओं का समाधान जनता के सामने रखेंगे।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है और भाजपा पर सियासी हमले कर रही है। पिछले महीने देहरादून आए आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य सरकार पर विकास के मोर्चे पर नाकाम होने का आरोप लगाया था।
उत्तराखंड और दिल्ली के मॉडल पर खुली बहस की चुनौती भी दी थी। आप पार्टी का कहना है कि राज्य को बने 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन अब तक पृथक राज्य के लिए देखे गए सपने अधूरे हैं। आज भी यहां स्वास्थ्य बिजली, पानी, रोजगार की समस्या जस की तस बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel