पिथौरागढ़
हादसा: नदी में कार गिरने से तीन लोग बहे, एक शव बरामद अन्य लापता….
पिथौरागढ़: प्रदेश में आये दिन सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं। प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की सूचना आती हैं। प्रदेश में सड़क दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिला पिथौरागढ़ के धारचूला में तपोवन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर काली नदी में जा गिरी।
नेपाल सीमा से दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। कार से एक युवक का शव बरामद किया जा चुका है। जबकि तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम नेपाल के दार्चुला से किसी व्यक्ति ने फोन पर धारचूला-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से एक कार के काली नदी में गिरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही धारचूला थाना पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे।
पुलिस और एसएसबी की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक दुर्घटनाग्रस्त कार से एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान धारचूला के हाट निवासी जीतू के रूप में हुई। युवक का शव धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस के अनुसार तीन लोगों के नदी में बहने की आशंका है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य बंद करना पड़ा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel