उत्तराखंड
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, कई जिलों के बदले डीएम…
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड शासन में एक दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडेय को जिलाधिकारी चंपावत के पदभार से मुक्त कर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस विनीत तोमर को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस आनंद स्वरूप को अपर सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी से मुक्त कर पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।
आईएएस सविन बंसल को नैनीताल जिलाधिकारी के पदभार से मुक्त किया गया है। सविन बंसल को अब अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल को भी पदभार से मुक्त किया गया है। उन्हें अब नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है।
आईएएस विजय कुमार को पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी से हटाकर पौड़ी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को भी उनके पदभार से मुक्त किया गया है। उन्हें अब अपर सचिव, विद्यालय शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस सौरभ गहरवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। आईएएस अनुराधा पाल को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया है। आईएएस सोनिका को एनएचएम के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
