पौड़ी गढ़वाल
दर्दनाक हादसा: आग बुझाने गये वन दारोगा समेत दो की मौत, परिजनों में कोहराम….
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में दो वन कर्मियों की मौत हो गई। कोटद्वार श्रीकोट में उस वक्त दर्दनाक हादसा हुआ जब दो वन कर्मियों की जंगल की आग बुझाने के दौरान चट्टान से गिरकर मौत हो गई। घटना से विभाग में जहां हड़कंप मच गया तो वहीं परिजनों में भी कोहराम मच गया है।
बुधवार को पोखरा रेंज के अंतर्गत श्रीकोट के जंगलों में आग की सूचना पर रेंज कार्यालय से वन कर्मियों की एक टीम आग बुझाने के लिए क्षेत्र में गई थी। टीम में वन दरोगा दिनेश लाल व वनरक्षक हरिमोहन भी शामिल थे। दोपहर करीब 12 बजे टीम ने जंगल में प्रवेश किया। टीम के अन्य सदस्य आगे निकल गए जबकि दिनेश लाल व हरिमोहन पीछे रह गए।
आगे गई टीम ने आग बुझाने के बाद जब दोनों सदस्यों को अपने साथ नहीं पाया तो उन्होंने दिनेश लाल के मोबाइल पर संपर्क कर उनकी स्थिति जानने का प्रयास किया। मोबाइल पर घंटी गई लेकिन दिनेश लाल ने फोन नहीं उठाया। सदस्यों ने हरिमोहन को भी फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में सभी कर्मी अपने साथियों को ढूंढते हुए वापस आने लगे, जहां रास्ते में उन्हें दिनेश लाल का बैग पड़ा दिखाई दिया।
सदस्यों ने खाई की ओर नजर डाली, जहां उन्हें दिनेश लाल बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय में घटना की सूचना दी व ग्रामीणों की मदद से दिनेश लाल को खाई से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद घायल दिनेश को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए नौगांवखाल स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजस्व उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया की दुर्घटना में हरिमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि गहरी खाई से काफी मशक्कत के बाद हरिमोहन के शव को बाहर निकाला जा सका। घटना से विभाग में जहां हड़कंप मच गया तो वहीं परिजनों में भी कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel