उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, चमोली आपदा को लेकर हुई चर्चा…
देहरादून: चमोली जिले के तपोवन के रैणी क्षेत्र में बीते रविवार को आई भीषण आपदा को लेकर आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात की।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चमोली में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तृत बातचीत की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जलवायु परिवर्तन से हिमालयी क्षेत्रों में आ रहे बदलाव को लेकर भी व्यापक चर्चा की।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने तपोवन में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। हरीश रावत ने सरकार पर सवाल भी उठाए हैं। हरीश रावत ने कहा कि आधुनिकतम तकनीक और तमाम केंद्रीय मदद के बावजूद 4 दिन बाद भी अंतिम छोर तक हम नहीं पहुंच सके हैं, ना ही सुरंग में ऑक्सीजन का इंतजाम हो पाया है।
हरीश रावत ने आगे कहा कि सुरंग में फंसे लोगों को बचने की संभावना बढ़ सके। वहीं राहत बचाव में इस्तेमाल हो रहे उपकरणों पर मैंने अपनी आशंका पहले ही मुख्य सचिव को बता दी थी। अपने परिजनों की तलाश में लोगों के आंसू पोंछने की जिम्मेदारी भी सरकार की है लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel