पिथौरागढ़
दुःखद घटना: गहरी खाई में समाई कार, 25 साल के युवक की मौत, 19 साल का युवा घायल…
पिथौरागढ़: पहाड़ों में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी रोड पर तेज रफ्तार ऑल्टो कार बेकाबू होकर रामगंगा नदी में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। व कार में सवार अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनोहर अपने मित्र भरत सिंह को मिलने थल क्षेत्र में आया हुआ था। यहाँ दोनों घूमे ओर गाड़ी में तेल भरवाकर दोनों वापस घर को लौट रहे थे। तभी घाटी गाड़ के पास उनकी कार बेकाबू होकर गहरी खाई से होते हुए रामगंगा में जा समा गई। कार चालक मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और साथ में 19 वर्षीय भरत कार से छिटक जाने की वजह से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। घायल युवक और मृतक के शव को सड़क तक लाया गया। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवक की पहचान मनोहर सिंह पुत्र भूपाल सिंह के रूप में हुई। 25 साल का मनोहर सिंह बागेश्वर जिले के नामती चेताबगढ़ गांव का रहने वाला था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel