टिहरी गढ़वाल
हल्ला बोल: कांग्रेस ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन..
टिहरी गढ़वाल: आज प्रताप नगर में महिला कांग्रेस रजाखेत की अध्यक्षा श्रीमती हनसा रमोला की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं गैस के दाम इतने बढ़ा दिए कि गरीब का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रहा है लेकिन डबल इंजन की सरकार सोई हुई है। गांव में बसने वाले लोगों के पास रोजगार के सीमित साधन हैं। जिस जनता ने प्रचंड बहुमत से उत्तराखंड और देश की मोदी सरकार बनाई। लेकिन उसी जनता के साथ डबल इंजन की सरकार अत्याचार और अन्याय कर रही है। इस सरकार ने गरीब की थाली से निवाला छीन लिया है, गरीब जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे में आज का जो यह प्रदर्शन है इस सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी ऐसा हमारा विश्वास है।
वहीं जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 4 साल में हर एक स्तर पर नाकाम सिद्ध हुई है। भाजपा ने जनता को सिर्फ और सिर्फ छला है, गरीबों का खून चूसने का काम किया है। ऐसी गरीब विरोधी सरकार को 2022 में समूचे प्रदेश से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस धरना प्रदर्शन को समर्थन देने में जिला अध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस पुरुषोत्तम थलवाल, सह प्रभारी बर्फ चंद रमोला, वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खंडवाल, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस खुशीलाल, लक्ष्मी देवी, कलम देई, पप्पी देवी, आनंद सिंह मंद्रवाल, भीम सिंह, जय सिंह, दिनेश रावत, शिव सिंह, चंदूलाल, अनुराग भूषण, विक्रम लाल, मकानू लाल, बलवीर नेगी, खुशीलाल, महावीर पवार, आनंद रावत, सोहनलाल, विजय रावत, मनोहरी लाल, अवतार सिंह रौतेला, मंसाराम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

