देहरादून
मौका: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, असिस्टेंट इंजीनियर और केमिस्ट के 230 पदों पर करें आवेदन…
देहरादून: देश प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर एनटीपीसी लेकर आया है। नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 2021 भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, एनटीपीसी को स्टेशनों एवं परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन के लिए असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की आवश्यकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एनटीपीसी की वेबसाइट ntpccareers.net के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर माह 1,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इन पदों पर आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 24 फरवरी 2021 है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2021 को है। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है।
एनटीपीसी को स्टेशनों एवं परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन के लिए असिस्टेंट इंजीनियर के लिए कुल पद 200 हैं जिनमें:-
(1)- इलेक्ट्रिकल – 90 पद।
(2)- मैकेनिकल – 70 पद।
(3)- इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन – 40 पद हैं।
साथ ही एनटीपीसी को स्टेशनों एवं परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन के लिए असिस्टेंट केमिस्ट के कुल 30 पद पर आवेदन मांगे गए हैं।
इन पदों पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। असिस्टेंट इंजीनियर अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवश्यक है। वहीं असिस्टेंट केमिस्ट के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ केमिस्ट्री विषय में एमएससी करने वाले छात्र इसके लिए योग्य अभ्यर्थी होंगे। साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर को थर्मल अथवा गैस पावर प्लांट में प्रचालन, अनुरक्षण, इरेक्शन, निर्माण, इंजीनियरिंग में न्यूनतम 1 वर्ष का अर्हता उपरांत अनुभव होना अनिवार्य है। और असिस्टेंट केमिस्ट को जल उपचार संयंत्र प्रणाली एवं जन विश्लेषण बॉयलर वाटर रसायन में न्यूनतम एक वर्ष का अर्हता उपरांत अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा दो हिस्सों में होगी। पहला सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और दूसरा एप्टीट्यूड टेस्ट। अभ्यर्थियों का दोनों भागों में पास होना अनिवार्य है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel