देश
जताई नाराजगीः पंजाब चुनाव से एक दिन पहले यूपी-बिहार भैया वाले बयान पर शत्रुघ्न की चन्नी को नसीहत…
चंड़ीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के नेता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सोशल मीडिया के सहारे नसीहत दी है। शत्रु कांग्रेस में हैं लेकिन वे इन पांचों विधानसभा चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। शनिवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने सीएम चन्नी के दिए गए यूपी, बिहार के भैया वाले बयान पर नाराजगी व्यक्त की।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि चन्नी, एक सार्वजनिक हस्ती के रूप में उनको पता होना चाहिए कि खुद को किस तरह रखना है। मामले को लेकर सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, हालांकि, पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पहले ही अपनी बात कह चुके हैं और प्रियंका गांधी इसका समर्थन कर चुकी हैं। लेकिन, फिर भी एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते, हमारे मित्र चन्नी, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं, को पता होना चाहिए कि खुद को कैसे रखना है। सार्वजनिक हस्तियों को अपने शब्दों को चुनते हुए भाषा पर ध्यान देना चाहिए।
एक बिहारी बाबू होने के नाते, इसने मुझे न केवल परेशान किया है, बल्कि अन्य राज्यों, यूपी, बिहार और दिल्ली के कई लोगों को भी आहत किया है। जय हिन्द । बता दें कि पिछले दिनों एक चुनावी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यूपी और बिहार के भैया को पंजाब में न घुसने देने का बयान दिया था । चन्नी के इस बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कड़ा एतराज जताया था। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने बयान पर सफाई दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

