देश
सावधान: WhatsApp पर की गई एक गलती पड़ी भारी, 14 लाख भारतीयों के अकाउंट बंद…

दिल्लीः इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है, करोड़ों भारतीय व्हाट्सऐप यूज कर रहें है। लेकिन व्हाट्सऐप पर की गई एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है और आपका अकाउंट बंद हो सकता है। जी हां वॉट्सऐप ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वॉट्सऐप अकाउंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14.26 लाख भारतीयों के अकाउंट बैन कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कंपनी ने अपनी यूजर सेफ्टी मंथली रिपोर्ट के हवाले से वॉट्सऐप अकाउंट बैन का खुलासा किया है। कंपनी ने ऐसे अकाउंट्स को बैन किया गया है, जो खतरनाक एक्टिविटी करते हैं। इसमें फेक न्यूज फैलाना या दूसरों को परेशान करना शामिल हैं। वॉट्सऐप अकाउंट के खिलाफ 335 शिकायतें मिली थी। वहीं बाकी शिकायतों को ऑटोमेटिक रूट से ट्रैक किया गया। दरअसल वॉट्सऐप AI बेस्ड ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती है, जिससे वॉट्सऐप नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है।
आपको बता दें कि वॉट्सऐप नियमों के खिलाफ मैसेज भेजने वाले वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। इतना ही नहीं अगर कोई गैर-कानूनी काम जैसे अश्लील मैसेज भेजने, धमकी देने, डराने, परेशान करने वाले मैसेज वॉट्सऐप से करता है, तो ऐसे वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। इसके अलावा नफरत फैलाने वाले या नस्लीय या जातीय भेदभाव वाले कंटेंट शेयर करने पर वॉट्सऐप अकाउंट बैन हो जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel



