देश
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सीएम केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव…
पिछले कई दिनों से लगातार पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनावी रैली कर रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की आम आदमी पार्टी की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सीएम केजरीवाल ने रविवार को यूपी के लखनऊ फिर सोमवार को देहरादून में बड़ी चुनावी रैली की थी। संक्रमित होने से एक दिन पहले उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में बिना मास्क के चुनावी रैली की थी।
उन्होंने मंगलवार की सुबह खुद ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में रैली की थी. इसके एक दिन बाद आए रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने अपने आपको घर के अंदर क्वारंटीन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट हो जाएं और अपनी जांच करवा लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel

