उत्तर प्रदेश
अमित शाह सहारनपुर, प्रियंका गांधी मुरादाबाद और अखिलेश यादव ललितपुर में भरेंगे हुंकार…
लखनऊः भले ही अभी निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की हो लेकिन चुनावी माहौल इन राज्यों में दिखाई देने लगा है। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी तापमान हर दिन तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। जनसंपर्क, रैली और जनसभाएं शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की गुरुवार को जनसभाएं होने जा रही हैं। आज गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव की रैलियां हैं।
पश्चिमी यूपी में बड़ी सियासी टक्कर देखने को मिलने वाली है। जहां सहारनपुर में आज दोपहर अमित शाह की बड़ी रैली है। जहां वो मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। तो उधर, मुरादाबाद में आज प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली करेंगी। अमित शाह आज सहारनपुर में जाटलैंड में कृषि कानून लागू करने के बाद नाराज चल रहे किसानों को भी मनने का काम करेंगे । हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं, अब किसानों की नाराजगी भी दूर हो गई होगी। सहारनपुर में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
ऐसे ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपनी ससुराल मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। ये रैली पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी। बता दें कि यूपी चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां सभाओं, रैलियों, रथ यात्रा के जरिए जनता के बीच जा रही है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का चुनावी विजय रथ आज ललितपुर पहुंचेंगे। यूपी में चुनाव अगले साल की शुरुआत में हैं। लेकिन सभी पार्टियां चुनाव प्रचार का शंखनाद कर चुकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…



















Subscribe Our channel