देश
Big News: लैंडस्लाइड में धंसा आर्मी कैंप, 13 जवानों के शव बरामद, 40 लापता, रेस्क्यू जारी…
मणिपुरः उत्तर भारत में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मणिपुर से बड़े भूस्खलन की खबरें आ रही है। यहां आर्मी कैंप के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इसमें अबतक 13 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। भीषण भूस्खलन के बाद भारतीय सेना के कम से कम 40 जवान और कई लोग लापता हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। यहां तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भारतीय सेना की 107 Territorial Army का कैंप लगा हुआ था। उस लोकेशन को भी लैंड स्लाइड में नुकसान पहुंचा है। अब तक 13 जवानों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि 13 जवानों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, 30-40 से ज्यादा अभी दबे हुए हैं। वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इसे लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। घायलों की मदद के लिए डॉक्टरों की एक टीम मौके पर रवाना हो गई है।
वहीं पीएम मोदी ने भी घटना पर दुःख प्रकट किया है। पीएम ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस घटना को लेकर बात की है और भूस्खलन के कारण बने हालात की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel