देश
23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा, पीएम मोदी ने की घोषणा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौट आए हैं। वे ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए।
पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के पास लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के हर कोने में भारत की इस सफलता की गूंज है। इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानकों ने उन्हें पूरे मिशन की जानकारी दी।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान ऐलान किया कि 23 अगस्त, जिस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा उस दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। चंद्रयान-3 में देश की महिला वैज्ञानिकों, देश की नारीशक्ति ने बड़ी भूमिका निभाई है। चंद्रमा का शिवशक्ति प्वाइंट सदियों तक भारत के इस वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन का साक्षी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जिस जगह पर मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था.. हमने वो किया जो पहले कभी किसी ने नहीं किया था.. ये आज का भारत है.. निर्भीक भारत….जुझारू भारत.. भारत नया सोचता है.. नए तरीके से सोचता है। ये कोई साधारण सफलता नहीं है.. ये अनंत अंतरिक्ष में भारत की वैज्ञानिक सफलता का शंखनाद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला प्रशासन की क्यूआरटी बारिश के दौरान रही सक्रिय, प्रिंस चौक पर जल भराव के कारक को तत्काल किया दूर
सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें बैंकर्स – जिलाधिकारी
शहर में नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती हेतु क्रेेन किए जाएं डबलःडीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को पूरी
