देश
हॉकी में भारत की शेरनियों ने जापान को 3-0 से पीटा, सेमीफाइनल में जगह बनाई…

राजगीर खेल एकेडमी में चल रहे बिहार वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी मैच के पांचवें दिन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान पर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत ने 3-0 के स्कोर से जापान को हराया। यह भारत का लीग चरण का आखिरी मैच था, जिसमें टीम ने अपने प्रदर्शन की चमक बिखेरी और अब तक के सभी पांच मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा है।
सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम का सामना जापान से ही होगा। यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, पांच मैचों में पांच जीत और 15 अंकों के साथ वह आत्मविश्वास से भरी हुई है।
आखिरी लीग मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने अपना दबदबा दिखाया। उप-कप्तान नवनीत कौर ने 37वें मिनट में शानदार गोल से भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद, टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका ने 47वें और 48वें मिनट में लगातार दो गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि, ‘जापान की टीम ने शानदार डिफेंस किया, लेकिन हमने धैर्य रखा और दूसरे हाफ में पूरी टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। यह जीत हमारी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। सेमीफाइनल में हम इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हमें पता था कि पहले हाफ में गोल नहीं हो रहा है, लेकिन हमने हार नहीं मानी और टीम ने मिलकर कमाल किया। हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका निभाई, और यही हमारी ताकत है।’

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


