देश
Big Breaking: छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा मतदान…
एक बार फिर देश में चुनावी रण तैयार हो रहा है। जहां सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की रणनीति में जुटी है। वहीं भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने सोमवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इनके परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसारचुनाव आयोग ने देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। बता दें कि बिहार की दो सीटों पर और महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिसा की एक-एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। इन सभी सीटों पर नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है। वहीं नॉमिनेशन की स्क्रूटिनी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है, जबकि नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर हैं।
बताया जा रहा है कि इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट हैं। इसके साथ ही हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आदमपुर विधानसभा सीट और तेलंगाना में मुनुगोड विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ ( Gola Gokrannath) और ओडिशा में धामनगर सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
