देश
Big breaking: नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफा, क्या हरदा मनाएंगे…
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस से मचा घमासान खत्म होने का नाम नही ले रहा है। यहां एक बार फिर बवाल हुआ है। मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में सिद्धू ने लिखा, ‘मैं समझौता नहीं कर सकता हूं। समझौता करने से शख्सियत खत्म हो जाती है। मैं पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकता हूं।’ प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालने के करीब ढाई महीने के बाद सिद्धू ने इस्तीफा दिया है। अब देखना होगा क्या एक बार फिर हरदा पंजाब की डूबती नैय्या की संभाल पाते है या नहीं।
बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, उससे पहले कांग्रेस में अमरिंदर बनाम सिद्धू का विवाद चल रहा था। लेकिन पार्टी ने कैप्टन को हटाकर इस विवाद को निपटाने की कोशिश की। लेकिन अब नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से फिर घमासान छिड़ गया है। सिद्धू ने लिखा है कि मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडा से समझौता नहीं कर सकता हूं। पत्र में लिखा है कि एक आदमी के चरित्र का पतन समझौते से उपजा है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुना था। साथ ही उनके साथ ही विवाद के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पद छोड़ना पड़ा था। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पद छोड़ने के बाद ही कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन हाल ही में जिस तरह पंजाब में कैबिनेट विस्तार हुआ, उससे नवजोत सिंह सिद्धू खुश नहीं थे। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि वो एक स्थिर आदमी नहीं हैं, बॉर्डर से जुड़े पंजाब जैसे राज्य के लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel