देश
BREAKING: मध्य प्रदेश पहुंचे सीएम धामी, पुष्प वर्षा के बीच ऐसे हुआ स्वागत, इन मुद्दों पर हुई बात…
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश पहुंचे है। वह अपने तीन दिवसीय दौरे पर चुनावी राज्यों में भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार में जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पहले मध्य प्रदेश पहुंच प्रचार किया। इस दौरान जहां उनका भव्य स्वागत हुआ वहीं रोड शो के दौरान सीएम धामी पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा हुई है। यूसीसी सहित कई मुद्दों पर बात हुई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंचे। रोडशो में पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच उनका और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा में जनसभा की। इस दौरान पहले एमपी की जनता का भव्य स्वागत के लिए आभार जताया है। वहीं उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो घमंडिया गठबंधन क्या चीज है? उन्होंने कहा कि सनातनियों को ठगबंधनों से सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और दावे से कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां भी समान नागरिक संहिता लागू करने का कार्य अवश्य किया जाएगा। इसके अलावा हमने उत्तराखंड में लैंड जिहाद के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए 483 अवैध मजारों को ध्वस्त कर करीब 33 सौ एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करवाई है। साथ ही देवभूमि में जहां एक ओर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है, वहीं परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी भारत का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया है।
सीएम धामी ने कहा, आजादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश पर राज किया, उन्होंने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की पहचान को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया। कांग्रेस की सरकार ने जो हमें दिया, उसे हम और आप, कभी आपातकाल तो कभी विभिन्न घोटालों के नाम से जानते हैं। आज विपक्ष के ये नौसिखिया नेता सनातन को खत्म करने जैसी बेतुकी बातें कर रहे हैं। मुझे एक बात समझ में नहीं आती कि इन्होंने भले ही अपना नाम ’’इंडिया’’ रख लिया हो परन्तु इन्हें ’’भारत’’ नाम से आखिर चिढ़ क्यों है?

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

