उत्तर प्रदेश
दहशत: बुल्डोजर बाबा जान बख्शिये हमारी, गोली नही, हम खुद आ रहे थाने, पढ़िए यूपी में योगी का जलवा…
उत्तरप्रदेश। बुल्डोजर बाबा का रंग ऐसा जमा कि बदमाशों की भाँग का नशा भँग हो गया। वे जो ललका सेना के फौजी थे और रैलियों में धमकियाँ देने से बाज नहीं आ रहे थे उन्हें ललका सेना की सरकार आने का पूरा भरोसा था। वो भरोसा चकनाचूर हो गया।
बुल्डोजर बाबा ने उन आशंकाओं को बुल्डोजर के पहिए के नीचे कुचल कर रख दिया। अब वे सब दंगेबाज और पंगेबाज बुल्डोजर बाबा की शपथ से पहले ही गले पर तख्तियाँ लटका कर शपथ खाने लगे हैं कि वे अब गुनाह नहीं करेंगे। उन्हें गोली न मारी जाए। गिरफ्तार कर लिया जाए। थानों में कतारें लगने लगी हैं। पुलिस अचम्भे में है कि बदमाश खुद ब खुद थानों की ओर कैसे खिंचे चले आ रहे हैं।
बाबा ने तो पहले ही कह दिया था कि कुछ लोगों पर जो गरमी चढ़ रही है वह 10 मार्च के बाद उतार दी जाएगी। लिहाजा, गरमी उतरने लगी है। बदमाशी का नशा भी उतरने लगा है। बाबा के पाँच साल बदमाशों पर भारी पड़ने वाले हैं। बदमाश तख्तियों पर लिख कर घरों से बाहर निकलने लगे हैं। उन्हें पता है कि भागने की कोशिश करेंगे तो गोली ठोक दी जाएगी और लंगड़े बन कर रह जाएंगे।
दूसरी ओर शपथ से पहले ही बुल्डोजर होली के मूड में माफियाओं के गैर कानूनी ठिकानों पर कहर बन कर टूटने लगा है। महाराज के दूसरे कार्यकाल में अगर कोरोना जैसी कोई भंयकर महामारी प्रलय बन कर न आयी तो आने वाले 5 साल में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प होने जा रहा है। पाँच साल में बदमाशों का मनोबल तहस नहस हो जाएगा और राज्य का मनोबल सातवें आसमान पर होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…



















Subscribe Our channel